प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
दो ग्रुप माफियाओं के जरिए से
अवैध उत्खनन मुरूम निकाल जा रहा है।
राजनांदगांव के डोंगरगढ़ ब्लाक में ग्राम बिल्हरी में अवैध मुरूम उत्खनन का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। नियमों को ताक पर रखकर दिन-रात मुरूम का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है, जिससे न केवल सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुँच रही है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कई स्थानों पर बिना अनुमति भारी मशीनों के माध्यम से मुरूम निकाला जा रहा है। उत्खनन के कारण खेतों की उपजाऊ मिट्टी नष्ट हो रही है और आसपास के क्षेत्रों में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो भविष्य में दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि अवैध उत्खनन की जानकारी प्रशासन को बार-बार दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर अपना काम जारी रखे हुए हैं।
पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र में भूजल स्तर गिरने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ सकता है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि संबंधित विभाग कब तक इस अवैध मुरूम उत्खनन पर अंकुश लगाता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो रहा है?



अवैध उत्खनन मुरूम निकाल जा रहा है।