मिडिल स्कूल आमगांव ने निकाली नौ दुर्गा झांकी

साल्हेवारा—शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन वनांचल क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आमगांव घाट के नवाचारी शिक्षक देवकरण सेन के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने नवरात्र पर्व के पंचमी को नौ दुर्गा झांकी शोभायात्रा निकाली जिसमे कक्षा 6 से 8 में अध्ययन करने वाले छात्राओं ने माता दुर्गा के अलग अलग रूपों में नजर आए। नौ दुर्गा के शोभायात्रा मिडिल स्कूल भवन से आरंभ होकर गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई गांव के शीतला मंदिर,दुर्गा मंदिर व ग्राम दुर्गा उत्सव समिति द्वारा स्थापित की गई माता दुर्गा के पंडाल तक पहुंची जहां पहुंचने पर मंदिर के पुजारी के द्वारा सभी का तिलक लगाकर,पूजा अर्चना किया गया। बच्चों की शोभायात्रा जहां से भी गुजरती लोग माता की जयकारा लगाते नजर आए।इससे पहले शिक्षक देवकरण सेन ने नवरात्रि पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की नवरात्र पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है क्योंकि माता दुर्गा ने नौ दिनों तक महिषासुर नामक राक्षस से युद्ध किया था और दसवें दिन उनका वध किया था इसलिए इस तिथि को माता दुर्गा की नौ रूपों की पूजा की जाती है।शिक्षक के इस कार्य की गांव वालो ने सराहना ।मिडिल स्कूल के छात्राओं के द्वारा निकाली गई नौ दुर्गा शोभायात्रा का यह दूसरा वर्ष था अंत में मध्यान्ह भोजन समिति के संचालाक प्रीत राम ठाकरे के द्वारा सभी बच्चों को न्यौता भोज के रूप में केला, सेब,एवम भजिया खिलाया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षको का योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles