कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

धरती आबा अभियान अंतर्गत जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा हुआ शुभारंभ

– जिलेभर में आयोजित होगा स्वास्थ्यगत जन जागरूकता कार्यक्रम

          मोहला 14 जुलाई 2025। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा प्रचार रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

         विश्व जनसंख्या दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न ग्रामों एवं कस्बों में जाकर आमजन को जनसंख्या स्थिरीकरण, सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन हेतु जागरूक करेगा।

         यह आयोजन धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य विशेष रूप से जनजातीय समुदायों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में सुधार लाना है। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा भी इसी उद्देश्य की दिशा में एक प्रयास है। जिसके माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सीधे समुदाय तक पहुँचाई जा रही हैं। इस वर्ष पखवाड़ा का विषय सुनियोजित मातृत्व के लिए गर्भधारण के बीच सही समय और अंतराल रखा गया है। जिसका नारा है ” माँ बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही”।

        इस पखवाड़ा के दौरान जिले में रैली, स्वास्थ्य शिविर, गोष्ठियां, सास-बहू सम्मेलन, जैसे विभिन्न स्वास्थ्यगत गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। जिसमें पंचायती राज संस्थाएं, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरीय निकाय एवं स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इन आयोजनों के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, सुरक्षित गर्भधारण, और गर्भधारण के बीच उचित अंतराल जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी जनसमुदाय तक पहुँचाई जा रही है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 11 से 18 जुलाई 2025 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles