वैष्णव राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होटल बेबीलॉन में होगा।

राजनांदगांव :- अखिल भारतीय वैष्णव ब्राम्हण सेवा संघ मुुंबई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक १३ जुलाई २०२५ दिन- रविवार को रायपुर के होटल बेबीलॉन में सम्पन्न होगा। प्रदेश महासचिव रजनीश वैष्णव ने जानकारी दी कि वैष्णव समाज राष्ट्रीय कार्यकारिणी पहली बार बैठक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित होगी। साथ ही वैष्णव समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री विष्णुदेव साय जी, मुख्यमंत्री छ.ग. शासन, अध्यक्षता माननीय डॉ. रमन सिंह जी, विधानसभा अध्यक्ष छ.ग., विशेष अतिथि श्री चरणदास महंत , नेता प्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा, श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, सांसद रायपुर, श्री अरूण साव जी , उपमुख्यमंत्री छ.ग. शासन, श्री टंकराम वर्मा जी, राजस्व एवं खेल मंत्री छ.ग.शासन, श्री राम सुंदर दास जी, राज राजेश्वर मठाधीश्वर, दुधाधारी मठ, श्री विजय कुमार दास, ट्रस्टी एवं संपादक, प्रकाशक राष्ट्रीय हिन्दी मेल, श्री नारायण वैष्णव, भागवताचार्य निकुंज आश्रम, जंजगिरी छ.ग., विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विष्णु दत्त शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री लाल जे.के. दास वैष्णव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री ओमप्रकाश बैरागी, राष्ट्रीय महासचिव, श्री पी.एल. बैरागी, प्रदेश प्रभारी छ.ग. अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति प्रदान करेगें। प्रदेश अध्यक्ष, राकेश वैष्णव, प्रदेश युवा अध्यक्ष राघवेन्द्र वैष्णव, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती अंजना देवी वैष्णव, प्रदेश महासचिव रजनीश वैष्णव, प्रदेश युवा महासचिव डॉ. सौरभ निर्वाणी राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म स्तंभ कांउसिल, सुनील वैष्णव प्रदेश संगठन मंत्री सहित वैष्णव सेवा संघ समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों से होटल बेबीलॉन में उपस्थिति की अपील की है। वैष्णव सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल जे.के.वैष्णव ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में समाज सेवी विशिष्ट क्षेत्र में प्रशासनिक पदों पर नियुक्त प्रतिभाशाली वैष्णव युवक-युवती सहित जनप्रतिनिधि का अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाने की जानकारी दी। प्रदेश युवा अध्यक्ष राघवेन्द्र वैष्णव ने देश भर के प्रमुख मठों और मंदिरों के संत महात्मा एवं वैष्णव आचार्यगण, वृंदावन, आयोध्या, काशी, चित्रकुट, जगन्नाथपुरी आदि क्षेत्रों से शामिल होने की जानकारी दी। डॉ. सौरभ निर्वाणी ने सनातन पुर्नजागरण वैष्णव परम्परा मठ मंदिरों की रक्षा हेतु निर्णय लेने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष राकेश वैष्णव रिसदा ने सेवा संघ के समस्त पदाधिकारियों से होटल बेबीलॉन रायपुर में उपस्थित होने की अपील की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles