जय भवानी व्यायाम शाला में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन भारोत्तोलन (वेट लिफ्ंटीग) प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।

राजनांदगांव । जय भवानी व्यायाम शाला में ३० दिवसीय ग्रीष्मकालीन भारोत्तोलन (वेट लिफ्ंिटग)प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह व्यायाम शाला में किया गया। इस गरिमामयी समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री अमित आजमानी अध्यक्ष जिला भारोत्तोलन संघ व जय भवानी व्यायाम शाला अध्यक्षता श्री शेख वसीम सचिव जय भवानी व्यायाम शाला, विशिष्ट अतिथि विवेक रंजन सोनी व अजय श्रीवास्तव के गरिमामय उपस्थिति व अतिथि में संपन्न हुआ। इस ३० दिवसीय ग्रीष्मकालीन भारोत्तोलन प्रशिक्षण शिविर के संबंध में जय भवानी व्यायाम शाला के संचालक व अध्यक्ष अमित आजमानी जी ने बताया कि, यह शिविर में क्षेत्रीय बच्चों को खिलाड़ी बनाने के उद्देश्य से व्यायाम शाला में ३० दिवसीय ग्रीष्मकालीन भारोत्तोलन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजित ग्रीष्मकालीन भारोत्तोलन शिविर ०१ मई से १३ जून को व्यायाम शाला में संपन्न हुआ। आजमानी जी ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय खेल युवक कल्याण विभाग व जय भवानी व्यायाम शाला के सहयोग से आयोजित किया गया। आयोजित इस ग्रीष्मकालीन शिविर में राजनांदगांव के बालक एवं बालिका बच्चें भारोत्तोलन के खिलाड़ी बनने के लिये बढ़-चढक़र हिस्सा लिये और भारोत्तोलन के नये गुण सीखे। राजनांदगांव के स्थानीय लगभग ४० बालक-बालिकाएं बच्चों को इस शिविर में प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन लगातार २००३ से जारी है। इस शिविर में भारोत्तोलन के खिलाड़ी जिला, राज्य व देश का नाम रोशन कर चुके है। यह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खेल युवा कल्याण विभाग जय भवानी व्यायाम शाला व जिला भारोत्तोलन संघ यह शिविर जय भवानी व्यायाम शाला के वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षक अशोक श्रीवास व राष्ट्रीय खिलाड़ी मौलेश यादव व सहयोगी खिलाड़ी मो. कौसेन नवाज, विरेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर के समापन समारोह में बच्चों ने ३० दिनों में जो गुण सीखें थे उसे प्रदर्शन करके अतिथियों का मन मोह लिया। प्रदर्शन करने वाले व प्रशिक्षण प्राप्त किये बच्चों को खेल विभाग द्वारा प्रमाण पत्र, खेल सामाग्री व व्यायाम शाला के वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा टी-सर्ट दिया गया। इस ३० दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में प्रदर्शन करने वाले बच्चों के नाम इस प्रकार है- चिराग यादव, कु. वंदना यादव, अथर्व पात्रे, वेद वाजपई, वंश साहू, चंचल साहू, प्रणेश धनकर, कु. रोशनी वाघेला, कु. सुचित्रा कौशिक, चिराग सेन, एकाक्ष सेन, ऋषि सेन, अंकित श्रीवास, कु. गोदावरी यादव, कु. निलिमा साहू, कु. भूमि यादव, कु. प्रिया यादव, सुभम वाघेला, वीर ठाकुर, पीयुष यादव, लक्की सोनकर, वीरेन्द्र यादव, मो. कौसेन, प्रीतम देवांगन। इस ३० दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सुचारू रूप से चलाने व गरिमामय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह को सफल बनाने में जय भवानी व्यायाम शाला के वरिष्ठ पदाधिकारी व सक्रिय सदस्य नीरज शुक्ला, अशोक श्रीवास, दीपक ठाकुर, मनोज यादव, रामा यादव, अजय, कुलदीप, सुखराम मेश्राम, गोलू यदु, रवि गुप्ता, जग्गू ठाकुर आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त जय भवानी व्यायाम शाला के सह-सचिव अशोक श्रीवास ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles