राजनांदगांव। मातारानी क्वांर नवरात्र पंचमी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं वार्ड विकास, शीतला समिति, वैष्णव मंडल के संरक्षक मेघदास वैष्णव ने १५ अक्टूबर २०२६ को अपने जन्मदिन पर मातारानी शीतला मंदिर, पाताल भैरवी एवं माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिये। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मेघदास वैष्णव अपने गृह ग्राम वार्ड क्र. २० पेण्ड्री के आंगनबाड़ी केन्द्र क्र.२ के नन्हे-नन्हे स्कूली बच्चों के साथ, आंगनबाड़ी केन्द्र १,२ के सहायिका, कार्यकर्ता एवं वार्ड वासियों की उपस्थिति में बच्चो के साथ मिलकर केक काटा, बच्चों ने बड़ी खुशी के साथ मेघदास वैष्णव जी का जन्मदिन पर मिलकर हैप्पी बर्थडे के साथ ताली बजाकर जन्मदिन मनाया एवं बच्चों को गुलाल एवं तिलक लगाये एवं प्रसादी वितरण भी किये, वार्ड वासियों द्वारा मेघदास वैष्णव जी का जन्मदिन पर उनके दीर्घायु उम्र की शुभकामनाएं दी साथ गाड़ा-गाड़ा बधाई दिये, श्री वैष्णव ने माता रानी से प्रार्थना कर प्रदेश एवं जिले, वार्ड वासियों जनता की सुख समृद्धि की कामनाएं की।
