डाक्टर रमन सिंह जन्मदिन पर अनोखी पहल , ऋषिदेव चौधरी ने सांकरा स्कूल की बदली तस्वीर , हुई सराहना

राजनांदगांव ।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर बधाइयों का दौर जारी है । सोशल मीडिया में बधाई और अन्य आयोजनों की भरमार है लेकिन डाक्टर रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री ऋषिदेव चौधरी ने कुछ ऐसा किया है जो आम जनता के बीच अब चर्चा का विषय बन चुका है ।

भाजपा नेता ऋषिदेव चौधरी द्वारा व्यक्तिगत व्यय से शासकीय प्राथमिक शाला सांकरा का जीर्णोद्धार करवा कर उसका कायाकल्प किया गया है और शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल उनके द्वारा की गई है ।

रमन सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा जिला मंत्री ऋषिदेव चौधरी ने ये अनुकरणीय कदम उठाते हुए अपने व्यक्तिगत संसाधनों से सांकरा शासकीय प्राथमिक शाला का पूर्ण जीर्णोद्धार करवाया है। इस पहल से न केवल विद्यालय का भौतिक स्वरूप बदला है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में जनसेवा की सच्ची मिसाल भी प्रस्तुत हुई है।

जिला मंत्री ने डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन को मात्र औपचारिक अवसर न मानते हुए इसे जनकल्याण के कार्यों से जोड़ते हुए विद्यालय के भवन, कक्षा-कक्षों, स्वच्छता सुविधाओं तथा आधारभूत ढांचे का व्यापक मरम्मत एवं नवीनीकरण करवाया। यह कार्य पूर्णतः उनके निजी खर्च पर संपन्न हुआ, जिसमें किसी भी सरकारी योजना या अनुदान का उपयोग नहीं किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह का जीवन सदैव जनसेवा, शिक्षा एवं विकास के प्रति समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन पर ऐसा कार्य करना उनके आदर्शों के प्रति सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की नींव है और प्राथमिक विद्यालयों को सुदृढ़ बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

स्थानीय ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि निजी संसाधनों से सरकारी स्कूल का जीर्णोद्धार कर जिला मंत्री ने यह दिखा दिया है कि सच्ची राजनीति जनहित में निहित है।

यह कार्य न केवल विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का वातावरण उपलब्ध कराएगा, बल्कि आने वाले दिनों में अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles