पदयात्रियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं जय माता दी के उदघोष से स्वयंसेवकों द्वारा अभिनंदन
संस्कारधानी राजनांदगांव में मां बमलेश्वरी देवी पदयात्री संयुक्त सेवा पंडाल बागेश्वर धाम के पंकज गुप्ता , सौरभ खंडेलवाल, निकुंज अग्रवाल, मयंक कृष्णा शर्मा , सूरज गुप्ता संदेश जैन ने बताया कि आयोजन समिति के अध्यक्ष भावेश अग्रवाल, महिला अध्यक्ष मधु खंडेलवाल के अभिनव प्रयासों से निरंतर मां बमलेश्वरी देवी पदयात्रीयो की सेवा में समर्पित संस्कार सेवा नवरात्र महोत्सव बागेश्वर धाम संयुक्त पदयात्री सेवा पंडाल में पदयात्रियों का अभिनंदन भारतीय सनातन संस्कृति के अनुरूप तिलक लगाकर, एवं जय माता दी के उदघोष से स्वयंसेवक अभिनंदन कर रहे है । बिलासपुर से पधारे पदयात्रियों के समूह ने कहा इस स्वागत अभिनंदन से
अभीभूत है पदयात्रियों ने कहा कि ऐसा स्वागत किसी सेवा पंडाल में नहीं होता यहां के अभिनंदन सेवाओं को नमन करते हैं संस्कार सेवा नवरात्र महोत्सव बागेश्वर धाम संयुक्त पदयात्री सेवा पंडाल में संस्कारों को जीवंत करते हुए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने से लेकर रात्रि सोने तक की जानकारी उपस्थित पद यात्रियों को दी जा रही है। जिसकी भूरी भूरी प्रशंसा पद यात्रियों करते नही थक रहे हैं।
सर्व सुविधा युक्त सेवा पंडाल
पद यात्रियों की सुविधा के लिए महिला पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय, स्नानागार, मोबाइल चार्जिंग, चिकित्सा सेवा, फलाहार सेवा भोजन सेवा, विश्राम सेवा के लिए नीचे हॉल एवं ऊपर के परिसर के व्यवस्था पद यात्रियों की सेवाओं में समर्पित की गई है । हजारों
पदयात्री सेवा का लाभ उठा रहे हैं तिल्दा नेवरा के पदयात्रा ने कहा कि यह सर्व सुविधायुक्त पदयात्रि सेवा पंडाल है इस सेवा पंडाल की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है । उपस्थित भक्तों को इस तरह की सुविधा और भी पंडाल में मिलनी चाहिए ।
सनातन संस्कृति ज्ञानवर्धक पुस्तकें एवं गायत्री मंत्र लेखन
पद यात्रियों की सेवाओं में समर्पित सेवाभाव से सनातन संस्कृति ज्ञानवर्धक पुस्तक में एवं गायत्री मंत्रलेखन के लिए व्यवस्था की गई है ताकि उपस्थित पदयात्रा इन धार्मिक पुस्तकों का वाचन कर अपनी थकान दूर कर सके और मुख से गायत्री महामंत्र का वाचन करते हुए लेखन करें जिससे कि मन बुद्धि विचार में पवित्रता का वास होता है ।
प्रतिदिन मंगल पाठ, जसगीत, भजन संकीर्तन की धुम
उपस्थित पद यात्रियों की सेवा के साथ-साथ प्रतिदिन सेवा पंडाल में मंगल पाठ तृतीय दिवस मां जीण भवानी मंगल पाठ का आयोजन जय माता महिला मंडल द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ो महिलाओं की उपस्थिति रही । जस गीत भजन संकीर्तन निरंतर जारी है
पदयात्री आयोजनों में सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं माता रानी की जय घोष से पूरा वातावरण एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है माता बमलेश्वरी देवी की कृपा सभी भक्तों पर बरस रही है l
राजनेता ,समाजसेवी , महिला मंडल , समाज अध्यक्ष, पत्रकार बंधु पहुंच रहे सेवा में
बागेश्वर धाम संयुक्त सेवा पंडाल में पद यात्रियों की सेवाओं के साथ-साथ राजनेता, समाजसेवी महिला मंडल, समाज अध्यक्ष पत्रकार बंधु पहुंच रहे सेवा में निरंतर सेवा देने सभी पहुंच रहे हैं आयोजन समिति के द्वारा पूर्व महापौर हेमा सुदेश देशमुख जी, भजन गायिका प्रीती जोशी, श्रीमती अलका खंडेलवाल अध्यक्ष खंडेलवाल महिला मंडल, अधिनेश राय , एन कुमारी महोबिया , स्वदेशी जागरण मंच सभी अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र दुपट्टा पहन कर किया जा रहा है ।
15 अक्टूबर शाकंभरी माता पाठ का भव्य , आयोजन
संयुक्त सेवा पंडाल की स्वागत प्रमुख प्रतिभा खंडेलवाल , आरती गुप्ता प्रीति गुप्ता ने बताया कि नवरात्र पंचमी पर मां बमलेश्वरी देवी दरबार का पुष्पों से भव्य श्रृंगार कल 15 अक्टूबर दोपहर 3:30 शाकंभरी माता मंगल पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा
सहयोगी संस्था शाकंभरी माता महिला मंडल द्वारा किया जाएगा समस्त प्रज्ञा गुप्ता, क्रांति मौर्य, माया अग्रवाल, मोना गोसाई, दुर्गा गुप्ता , दीपा खंडेलवाल , सेवक सेविका निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।
