पावन सानिध्य
सदगुरु कबीर धर्म गुरुजनों के साथ ही साथ
बौद्ध धम्मगुरु पूज्य भन्तें बुद्धपाल जी,श्रामनेर संघ के साथ पधारेंगे।
=================
राजनांदगांव जिला राजनांदगांव के संस्कारधानी से लगे हुए सुकूलदैहान समीपस्थ एतिहासिक सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला चातुर्मास आयोजन समिति एवं सदगुरु कबीर सत्संग सेवायोग आश्रम समिति पेंडरी के संयुक्त तत्वावधान में चातुर्मास पर्व पर अध्यात्मिक दिव्य सत्संग भजन प्रवचन का कार्यक्रम आगामी दिनांक 18अकटूबर 2026दिन रविवार को समय सुबह 10बजे प्रारंभ किया जाएगा।इस पुनीत अवसर पर परम पूज्य बौद्ध धम्मगुरू पूज्य भन्ते बुद्धपाल जी, जिला सिवनी मध्यप्रदेश से अपने श्रामनेर संघ के साथ पधारेंगे। दिनांक 18अकटूबर को सर्वप्रथम प्रातः काल सुबह 10.00बजे बौद्ध धम्म गुरू जनों का स्वागत सम्मान पूजन होगा तत्पश्चात सदगुरु कबीर साहब के जीवन दर्शन पर अध्यात्मिक दिव्य सत्संग भजन प्रवचन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर समय 1.00बजे से 3.30बजे तक परम पूज्य महात्मा श्री लेखचंद साहेब जी ज्योति कुंज मुरमुंदा कुम्हारी दुर्ग के द्वारा सारगर्भित दिव्य सत्संग प्रवचन किया जाएगा।इस पावन शुभ अवसर पर अनेक संत महापुरुषों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। जिला चातुर्मास आयोजन समिति के संरक्षक श्री गुलाब वर्मा जी एवं अध्यक्ष श्री नरबद वर्मा ने क्षेत्र के समस्त श्रोता श्रद्धालु भक्तों जनों को सादर आमंत्रित किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महापुरुषों की आध्यात्मिक दिव्य सत्संग भजन श्रवण कर दर्शन लाभ प्राप्त करें।
