हरडुवा हाई स्कूल में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान का आयोजन

घुमका। ग्राम हरडुवा हाईस्कूल में ब्रम्हकुमारी राजनांदगांव के तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान का आयोजन रखा गया। जिसमें स्कूली विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के उपाय एवं नशा से होने वाले हानीकारक प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए समाज, देश, मानव जीवन को नशा कैसे खोखला करते हैं इसके बारे में जानकारी दिया गया एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलाया गया कि नशा से दूर रहना और नशापान करने वाले व्यक्ति के जीवन को कैसे बर्बाद करते हैं विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया और अपने मन को एकाग्रकर ईश्वर का ध्यानकर एकाग्रीत करने का उपदेश देकर अपने जीवन को सफल बनाने की अपील किया गया। रोहित वर्मा ने बताया कि शिक्षक टेकसिंह साहू सर अपने उद्घोषणा की शुरुआत करते हुए नशामुक्ति महाअभियान ब्रम्हकुमारी के सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नशा से दूर रहने की जानकारी देकर सभी की प्रेरणा की सराहना व्यक्त किया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष रुखम वर्मा, उपाध्यक्ष रोहित वर्मा, दशमत वर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles