अत्यंत हर्ष, गर्व और आत्मीय प्रसन्नता का विषय है कि हमारे क्षेत्र,,,(अंबागढ़ चौकी) के होनहार एवं प्रतिभाशाली युवा चिन्मय शुक्ला , सुपुत्र श्री नरेश शुक्ला जी, का चयन शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस (MBBS) पाठ्यक्रम हेतु हुआ है।
चिन्मय की यह शानदार उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। डॉक्टर बनने की दिशा में उनका यह महत्वपूर्ण कदम उनकी कठोर मेहनत, लगन, प्रतिभा, अनुशासन और माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कारों एवं आशीर्वाद का सुंदर प्रतिफल है।
महोदय श्री नरेश शुक्ला , आपकी परवरिश और बच्चों को दिए गए उत्कृष्ट संस्कारों को हृदय से सलाम।
आपके परिवार की इस उपलब्धि पर मन सचमुच गर्व और प्रसन्नता से भर उठा है। शब्द बहुत हैं, भाव उससे भी अधिक हैं, लेकिन इस अपार खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द जैसे कम पड़ रहे हैं।
मेरी हृदय से कामना है कि मां दंतेश्वरी एवं मां बंजारी की कृपा सदैव आपके पूरे परिवार पर बनी रहे।
हमारे भतीजे चिन्मय शुक्ला अपने ज्ञान, सेवा और प्रतिभा से हमारे क्षेत्र का नाम उसी प्रकार रोशन करें, जैसे सूर्य अपनी किरणों से चारों दिशाओं को प्रकाशित करता है। उनके सफलता के प्रकाश से हमारा क्षेत्र निरंतर गौरवान्वित और आलोकित होता रहे तथा वे भविष्य में एक संवेदनशील, सेवाभावी और उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करें।
चिन्मय बेटा को उज्ज्वल, यशस्वी एवं मंगलमय भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं तथा मित्र नरेश शुक्ला एवं समस्त परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कोटि-कोटि बधाई।
