रक्तदान शिविर मे 35 यूनिट हुआ रक्तदान , कुमार साहू ने 40 वा बार किया रक्तदान

राजनांदगांव।ग्राम पंचायत पांडेटोला मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अपने 40वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए परिक्षेत्र साहू संघ भोलापुर के अध्यक्ष एवं प्रो. साहू एग्रीकल्चर एंड हार्वेस्टर के संचालक कुमार साहू ने 40वीं बार रक्तदान कर समाजसेवा का अनुकरणीय संदेश दिया। उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर अपने मित्रों एवं समाजजनों के साथ रक्तदान कर इसे महादान के रूप में मनाया।

आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में कुल 35 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों एवं मित्रों ने कुमार साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम में जिला साहू संघ के अध्यक्ष नोबल साहू, जिला महामंत्री नीलमणि साहू, संगठन सचिव माधव साहू, तहसील अध्यक्ष चुरामन साहू, चुम्मन साहू, ग्रामीण सचिव टेक राम साहू, ग्रामीण उपाध्यक्ष दुकालू साहू सहित सोहेंद्र साहू, धर्मेंद्र साहू, शैलेंद्र साहू, लालचंद साहू, अक्टू साहू, शांता साहू, लीलू साहू, संतोष साहू, सुमित साहू, रेवा साहू, छोटू साहू, बालेश्वर साहू, भोज साहू, कीर्तन साहू, सरपंच, सचिव कुलेश्वर चंद्रवंशी, करण साहू, रोहित सेन, राधे ठाकुर, मोनू पटेल, डिलेश्वर उइके, देवनारायण पटेल, कबीर साहू, कुलंजन, महादेव साहू, खेमचंद साहू, विक्की साहू, कोमल साहू खोराटोला, अनुज साहू कोलियारी आदि ने रक्तदान एवं जन्मदिन की बधाई शुभकामना दिए ।

रक्तदान एवं सेवा कार्य में मां कर्मा रक्तवीर क्लब के संरक्षक मदन साहू की टीम तथा बालाजी ब्लड बैंक राजनांदगांव ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। ग्राम साहू समाज के अध्यक्ष अशोक साहू और सचिव बलदेव साहू का इस शिविर मे विशेष सहयोग रहा।

आयोजन ने जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर जरूरतमंदों के जीवन बचाने के संकल्प से जोड़ने का संदेश दिया

।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles