राजनांदगांव। महर्षि वाग्भट्ट गौ संवर्धन एवं अनुसंधान संस्थान राजनांदगांव द्वारा 27 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक पंचगव्य विद्यापीठम् विस्तार केंद्र बसंतपुर राजनांदगांव में पंचगव्य आधारित स्वदेशी उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान गव्यसिद्ध डॉ. डिलेश्वर साहू द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को पंचगव्य एवं स्वदेशी उत्पादों के निर्माण की विधि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में गोमय कंडा, भस्म, धूप, दीपक, पंचगव्य साबुन, गोमूत्र अर्क, गोमूत्र घनवटी एवं पंचगव्य स्नान चूर्ण सहित विभिन्न पंचगव्य आधारित स्वदेशी उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को पंचगव्य से बनने वाले विभिन्न स्वदेशी उत्पादों की जानकारी देना और उनके निर्माण की सरल एवं व्यावहारिक विधि से परिचित कराना था।
