5 सितंबर 2026 , शिक्षक दिवस को राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे राजनांदगांव जिले के थंगेश्वर कुमार साहू व्याख्याता
शुरू से ही मेरे आदर्श बाबूजी स्व. चुनु राम साहू सेवानिवृत ( सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी) रहे हैं। बाबूजी बेहद ही कर्मठ, अनुशासनप्रिय, कर्तव्यनिष्ठ एवं परिश्रमी, एक समर्पित शिक्षक थे। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु वर्ष 1998 में राष्ट्रपति महामहिम श्री के. आर. नारायणन के हाथों राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। माताजी फकीरिन देवी साहू ,पत्नी रेशमी साहू व्याख्याता (रसायन शास्त्र), पुत्री रीतिका साहू कक्षा दसवीं में अध्ययनरत व निवासी राजनांदगांव है। मेरे चाचाजी टीकम लाल साव जी को शिक्षा के क्षेत्र का क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु वर्ष 2003 में राष्ट्रपति महामहिम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । मेरे परनाना स्व.हीरालाल सोनबोईर जो शिक्षक थे उन्हें भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के हाथों राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो गए हैं ।
एक अध्यापक के रूप में मेरा सफर 01.06.2009 से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार ,विकासखंड डोंगरगांव जिला राजनांदगांव से प्रारंभ हुआ।प्रारंभ से ही मेरा मुख्य लक्ष्य छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के सर्वांगीण विकास करना रहा है।छात्र-छात्राओं में उच्च शैक्षिक स्तर को बढ़ाने, जल एवं पर्यावरण संरक्षण (वृक्षारोपण), जनजागरूकता कार्यक्रम जैसे बाल विवाह मुक्त भारत ,नशा मुक्त भारत, उल्लास साक्षरता अभियान , स्वास्थ्य कार्यक्रम जैसे टीकाकरण व अन्य जागरूकता रैली, शौच मुक्त ग्राम , बालिका शिक्षा , विद्यालय का नामांकन बढ़ाना व शाला त्यागी शून्य करना, विद्यालय के भौतिक विकास में समुदाय को जोड़ना , सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने कार्यक्रम का आयोजन, समावेशी शिक्षा , साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम, उपचारात्मक शिक्षण , विद्यार्थियों के कैरियर गाइडेंस पर फोकस , सामाजिक, साहित्यिक , सामुदायिक एवं नवाचारी शिक्षण पद्धतियों द्वारा विद्यार्थियों का विकास आदि गतिविधियों को विगत 17 वर्षों से निरंतर यह सभी कार्य किया जा रहा है ।
शिक्षक बना कोटवार
आपके द्वारा विद्यालय में नामांकन बढ़ाने, शाला त्यागी शून्य करने, प्रतिदिन छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति, पालकों एवं माता-पिता को बच्चों के पढ़ाई के लिए जागरूक करना, बच्चों की पढ़ाई के लिए उनके घर में एक कोना बनवाना आदि के लिए गांव में घूम घूम कर गीत कविताओं के माध्यम से लाउडस्पीकर में बोलते हुए माता-पिता एवं ग्रामवासियों को जागरूक किया जाता है ।
आपके द्वारा विद्यालय में ‘‘ईमानदारी की पेटी‘‘ का संचालन प्रत्येक विद्यार्थियों में ईमानदारी का गुण एवं सहयोग का भाव विकसित करने किया जाता है और इस कार्य को सभी बच्चे पूरी ईमानदारी से करते हैं । इसके अंतर्गत विद्यार्थीगण स्वयं से बिना ताला लगे पेटी से शिक्षण सामग्रियों का क्रय विक्रय करते हैं ।
आपके राज्य शिक्षक सम्मान में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा विभाग, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयंत साहू, प्राचार्य विजय कुमारन अय्यर, प्राचार्य पी. एल. शर्मा, असीम कुमार यदु एवं समस्त स्टॉफ सदस्य, संकुल तिलईरवार के पूरे स्टॉफ, एसएमडीसी के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यगण , पूरे ग्रामवासी तिलईरवार बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं ।
