राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के उपायक्ष मेघदास वैष्णव ने बताया कि वार्ड क्र. २० पेण्ड्री के मेन रोड शिव मंदिर के पास भारी कीचड़ गढ्ढे में पानी भरे होने के कारण स्कूल छात्र-छात्राएं दो पहीया सायकल, मोटर सायकल एवं वार्ड वासीगण इसी कीचड़ से गुजर रहे है। पूर्व जुलाई माह में माननीय डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष, विधायक एवं जनप्रतिनिधिगण वाजपेयी शोकाकुल परिवार से मिलकर श्रद्धांजलि देने इसी कीचड़ गढ्ढे भरे पानी से उनके निवास पहुंचे थे। लेकिन फिर भी निगम प्रशासन के अधिकारी की उदासीनता के कारण कीचड़ गढ्ढा का सुधार आज तक नही किया गया। जिससे वार्डवासियों में आक्रोश व्याप्त है। मई माह में शासन द्वारा सीसी रोड निर्माण के लिये ७ लाख से अधिक राशि की स्वीकृति की गई लेकिन ठेकेदार द्वारा आधे-अधूरे रोड निर्माण कर कीचड़ युक्त गढ्ढे का सुधार आज तक नही किया गया। निगम के अधिकारी एवं इंजीनियर इस रोड़ के सुधार के लिये ठेकेदार के ऊपर उचित कार्यवाही नही की गई। श्री वैष्णव ने बताया कि बांधा रोड के नाली निर्माण अधूरे छोडक़र संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य बंद कर दिया कीचड़ से आमजनता आज भी परेशान है। प्राथमिक शाला स्कूल मैदान में कीचड़ से बच्चों को खेल-कूदने व शाला आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। श्री वैष्णव ने दिनांक २०.०५.२०२६ को सुशासन त्यौहार में वार्ड की मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु पूर्व कार्यपालन अधिकारी यू.के. रामटेके एवं महापौर, आयुक्त को भी मांगपत्र सौपें गये थे। लेकिन अभी तक निगम की ओर से सार्थक पहल नही की गई। सरकार द्वारा करोडो रूपये विकास के नाम से आते है लेकिन निगम ठेकेदार एवं कुछ अधिकारी एवं इंजीनियर की मिलीभगत से निर्माण कार्य अधूरा कर राशि की बंदरबाट किया जा रहा है। श्री वैष्णव ने नगर निगम आयुक्त को पत्र प्रेषित कर कीचड़ गढ्ढे पानी युक्त रोड सुधार एवं अधूरे नाली निर्माण, स्कूल मैदान के सुधार करने की प्रेषित मांग किया है।
