23 अगस्त को सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी में श्रीमती त्रिवेणी साहू जी द्वारा सदगुरु कबीर पंडवानी आयोजन होगा।

राजनांदगांव जिला राजनांदगांव के संस्कारधानी से लगे हुए सुकूलदैहान समीपस्थ एतिहासिक सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी में चातुर्मास पर्व पर आगामी दिनांक 23अगस्त 2026दिन रविवार समय शाम 4.30बजे से सुप्रसिद्ध सदगुरु कबीर पंडवानी गायिका श्रीमती त्रिवेणी साहू जी , अपने संगीत मंडलियों के साथ पधारकर सुमधूर आवाज द्वारा सदगुरु कबीर साहेब जी के जीवंत दर्शानिक मूल्यों पर आधारित भजन गायक प्रस्तुति करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से परम पूज्य महात्मा श्री लेखचंद साहेब जी ज्योति कुंज मुरमुंदा कुम्हारी दुर्ग से गरिमामय उपस्थिति रहेगी। ज्ञात हो कि सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी में चातुर्मास पर्व पर जिला चातुर्मास आयोजन समिति एवं सदगुरु कबीर सत्संग सेवायोग आश्रम समिति की संयुक्त तत्वावधान में अध्यात्मिक दिव्य सत्संग भजन प्रवचन एवं समय समय पर अनेक स्थानों से महापुरुषों द्वारा सत्संग भजन कीर्तन आयोजन होता रहता है। जिसमें क्षेत्र से अनेकों श्रद्धालु भक्त हंसजनों की गरिमा मयी उपस्थिति रहेगी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles