चिरचारीकला, सागर और दतरेंगा में हु
ई सूर्य सभा
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़। पीएम सूर्य घर जनजागरण अभियान के तहत छुरिया ब्लॉक के गांवों में चलाए जा रहे सोलर जनजागरण अभियान को ग्रामीणों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को चिरचारीकला, सागर एवं दतरेंगा में सूर्य सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।
सूर्य सभा में पद्मश्री फूलबासन यादव ने ग्रामीणों को अपने घरों की छत पर सोलर संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर लगाने की प्रक्रिया, इसके लाभ तथा स्वच्छ ऊर्जा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय सोलर दीदियों के साथ मिलकर कार्य करने से ग्रामीण परिवारों को योजना की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं सोलर स्थापना के बाद सेवा प्राप्त करने में आसानी होगी।
इस अवसर पर शिव कुमार देवांगन ने कहा कि गांवों में सोलर को लेकर ग्रामीणों की रुचि लगातार बढ़ रही है और लोग अपने घरों में सोलर लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोलर केवल सस्ता होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी गुणवत्ता अच्छी हो और स्थापना के बाद सर्विस एवं तकनीकी सहायता भी बेहतर मिले, यह सबसे जरूरी है। स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित टीम के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
अभियान का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों तक पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी पहुंचाना, सोलर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक परिवारों को स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
सूर्य सभा के दौरान जनिया साहू, बिजली विभाग के प्रतिनिधि, बिहान टीम, सरपंच, सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थि
त रहे।
ई सूर्य सभा