राजनांदगांव। राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान अंतर्गत जिला मुख्यालय राजनांदगांव में भव्य गौ सम्मान शोभायात्रा निकाली गई। गौ सम्मान शोभायात्रा महावीर चौक से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक, गुड़ाखु लाईन, आजाद चौक, सिनेमा लाइन, मानव मंदिर चौक, गुरूद्वारा जीई रोड, अम्बेडकर चौक होते हुए जिला कार्यालय पहुंचेगी। जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम अभियान अंतर्गत एकत्रित लगभग 3.50 लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करने तथा केंद्रीय गौ मंत्रालय की स्थापना की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। शोभायात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, गौ महिमा एवं गौमाता की उपयोगिता पर आधारित पोस्टर, बैनर तथा जनजागरण संदेशों के माध्यम से नागरिकों को गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। गौ सम्मान शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गौ पालक, गौ सेवक उपस्थित थे।
