राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु वरिष्ठता क्रम मेरिट सूची जारी

कोंडागांव, 14 जुलाई 2026/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला कोण्डागांव के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ईकाई अंतर्गत एनएचएम/आर बी एस के/एस एन सी यू/ एन बी एस यू/यूएचडब्ल्यूसी/बीपीएचयू/चाइल्ड हेल्थ कार्यक्रम हेतु विभिन्न रिक्त पदों में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु पद विज्ञाप्ति किये गये थे। जिसका दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं दावा आपत्ति निराकरण उपरांत पात्र/अपात्र सूची जारी उपरांत पात्र अभ्यर्थी की मेरिट सूची एवं संवर्गवार पात्र अभ्यर्थी 15 एवं 1:10 वरिष्ठताक्रम मेरिट सूची लिखित साक्षात्कार एवं कम्प्युटर कौशल दक्षता परीक्षा की तिथी एवं समय जिले के वेबसाइट www.kondagaon.gov.in पर उपलब्ध है। तथा कार्यालय कलेक्टर जिला कोण्डागांव एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-कोण्डागांव (छ.ग.) के सूचना पटल में चस्पा कर दिया गया है।

अतः अभ्यर्थी जिला कोण्डागांव विभागीय वेबसाइट www.kondagaon.gov.in में जा कर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-कोण्डागांव (छ.ग.) के सूचना पटल में दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं दावा आपत्ति उपरांत पात्र/अपात्र सूची जारी उपरांत दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र अभ्यर्थी की मेरिट सूची एवं संवर्गवार पात्र अभ्यर्थी 1:5 एवं 1:10 वरिष्ठताक्रम मेरिट सूची लिखित साक्षात्कार एवं कम्प्युटर कौशल दक्षता परीक्षा की तिथी एवं समय का अवलोकन लिखित परीक्षा एवं कम्प्युटर कौशल दक्षता परीक्षा में वैद्य पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

नोटः- संवर्गवार पात्र अभ्यर्थी 1:5 एवं 1:10 वरिष्ठताक्रम मेरिट सूची साक्षात्कार व कौशल परीक्षा एवं कम्प्युटर कौशल दक्षता परीक्षा हेतु पृथक से अभ्यर्थी को बुलावा पत्र या सूचना प्रदान नहीं किया जावेगा एवं सूची का अवलोकन कर तिथी अनुसार उपस्थित होना सुनिश्चित करें। साथ ही परीक्षा स्थल के संबंध में सूचना पृथक विभागीय वेबसाइट में अपलोड व सूचित किया जावेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles