कबीरधाम में राजनांदगांव के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर लहराया जिले का परचम

राजनांदगांव। प्रखर मीडिया द्वारा कबीरधाम में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन बिगनर्स स्विमिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिले के युवा तैराकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा सहित विभिन्न जिलों से 10, 12, 14 एवं 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
राजनांदगांव जिले की ओर से युग शर्मा, मुकुंद कंवर, दिव्यांश सोनी, दीपांशु सोनी, अक्षत पसिने एवं ध्रुविका सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से कुल 6 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में युग शर्मा ने 50 मीटर फ्री-स्टाइल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं दिव्यांश सोनी और दीपांशु सोनी ने 50 मीटर एवं 100 मीटर स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। मुकुंद कंवर ने 100 मीटर फ्री-स्टाइल इवेंट में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
इन युवा तैराकों की सफलता से राजनांदगांव जिले में खेल प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल है। सभी खिलाड़ी राजनांदगांव के अक्षांश स्विमिंग पूल में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उनके प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 6 पदक जीतकर राजनांदगांव के इन होनहार खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले के खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles