भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी किरण वर्मा एवं वार्डों के 15 भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक प्रबंध किया है जहां वार्डों में घर-घर साधने का कार्यक्रम चल रहा है वहीं बैठकों के माध्यम से पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओ ने अपनी ताकत झोंक दिए हैं भाजपा मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा पार्टी के प्रचारक्रम को चरमोत्कर्ष पर पहुंचाने के लिए परसों 29 मई को शाम 5:00 बजे बाजार चौक धुमका में महती जनसभा का आयोजन किया गया है इस सभा में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार विधायक अनुज शर्मा एवं पूर्व क्षेत्रीय सांसद अभिषेक सिंह सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की सभा रखी गई है घुमका नगर पंचायत चुनाव के संयोजक मधुसूदन यादव व जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर कमल फूल की जीत को सुनिश्चित करने के कार्य में जुट गए हैं सभा को लेकर पार्टी ने प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी है।
