नीलू शर्मा के अथक प्रयासों से मानबाजार विधानसभा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

छत्तीसगढ़ प्रदेश से पश्चिम बंगाल में दो माह से अधिक समय तक निरंतर प्रवास पर रह कर  भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति को धार देने में  छ ग पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा (कैबिनेट मंत्री दर्जा)ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समर्पण, परिश्रम और कुशल प्रबंधन के परिणामस्वरूप मानबाजार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
नीलू शर्मा ने दिन-रात कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त किया और चुनावी अभियान को प्रभावी बनाया। पार्टी द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को उन्होंने पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया। इससे पूर्व भी उन्होंने बिहार जैसे महत्वपूर्ण राज्य में चुनाव प्रबंधन संभालते हुए पार्टी को सफलता दिलाने में योगदान दिया है।
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए नीलू शर्मा ने पश्चिम बंगाल में विशेषकर मानबाजार जैसी चुनौतीपूर्ण सीट पर उल्लेखनीय कार्य किया। यह सीट अत्यंत कठिन मानी जा रही थी, जहां तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं मंत्री चुनाव मैदान में थीं।
भारतीय जनता पार्टी ने यहां से श्रीमती मैना मुर्मू को उम्मीदवार बनाया, जिनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए श्री शर्मा ने व्यापक रणनीति, सघन जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन पर विशेष ध्यान दिया। उनके नेतृत्व और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप भाजपा ने 27,000 से अधिक मतों के अंतर से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की।
यह विजय न केवल संगठन की सामूहिक शक्ति का प्रमाण है, बल्कि नीलू शर्मा जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और परिश्रम का भी सशक्त उदाहरण है।।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles