जिला मोहल्ला मानपुर चौकी में चौकी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हितागुटा और सांगली में शिवनाथ नदी से अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बीते कई दिनों से सुबह शाम के समय लगातार माजदा और ट्रैक्टरों के माध्यम से
नदी से रेत निकाली जा रही है, जिससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंच रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध उत्खनन के कारण नदी की धारा प्रभावित हो रही है और आसपास के पर्यावरण पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही, भारी वाहनों की आवाजाही से गांव की सड़कों की स्थिति भी खराब हो रही है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि की जानकारी संबंधित विभागों को होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।?
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यावरण और जनजीवन को हो रहे नुकसान को रोका जा सके।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है।?
नदी से रेत निकाली जा रही है, जिससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंच रहा है।