जिला राजनांदगांव के विकास खंड डोंगरगढ़ के क्षेत्र में ग्राम पारागांवखुर्द और रेंगाकठेरा में स्थित पेटेश्री नदी से अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बिना किसी वैध अनुमति और रॉयल्टी चुकाए रेत का लगातार खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि देर रात और सुबह के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य वाहनों के माध्यम से रेत का परिवहन किया जा रहा है। इससे न केवल शासन को राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि नदी के प्राकृतिक स्वरूप पर भी गंभीर असर पड़ रहा है। लगातार हो रहे उत्खनन से नदी का जलस्तर प्रभावित हो रहा है और आसपास के क्षेत्रों में कटाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है। इससे किसानों और आम नागरिकों को भविष्य में जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।ग्रामीणों ने बताया
कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार का अवैध रेत उत्खनन पर्यावरण के लिए घातक है और यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब संज्ञान लेता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।?