राजनांदगांव में स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर आरोप
राजनांदगांव ।
बालदेव बाग स्थित एसएलआरएम सेंटर में लापरवाही का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं जिससे क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है।
बताया जा रहा है कि सेंटर की सुपरवाइजर प्रतिभा सोनकर की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में असंतोष है। आरोप है कि निगरानी और संचालन में ढिलाई बरती जा रही है जिसके कारण स्वच्छता कार्य प्रभावित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही की कमी साफ दिखाई दे रही है। केवल पर्यवेक्षण स्तर ही नहीं बल्कि कार्यस्थल पर तैनात स्वच्छता कर्मियों पर भी लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। जिनमें प्रमुख नाम हैं राधिका देवांगन, रमेश्वरी देवांगन, संतोषी देवांगन स्थानीय लोगों के अनुसार समय पर कार्य निष्पादन नहीं होने से क्षेत्र में गंदगी की समस्या बढ़ रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। लोगों का कहना है कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाएं। बालदेव बाग एसएलआरएम सेंटर की यह स्थिति स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। यदि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो समस्या और गहरा सकती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
