ग्राम पंचायत बोईरडीह और खैरझिटी में अवैध मुरूम उत्खनन हो रहा 

राजनांदगांव ब्लॉक में बोईरडीह/खैरझिटी,

क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोईरडीह और खैरझिटी में इन दिनों कथित रूप से अवैध मुरूम उत्खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना वैध अनुमति और रॉयल्टी के मुरूम की खुदाई कर हाईवा के माध्यम से अन्य स्थानों पर सप्लाई की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, देर शाम और रात के समय जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर खुदाई की जा रही है। जिससे खेतों को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि कच्ची सड़कों की स्थिति भी खराब हो गई है। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से धूल और गड्ढों की समस्या बढ़ गई है, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

पर्यावरण और सुरक्षा पर असर

स्थानीय लोगों का कहना है कि अनियंत्रित उत्खनन से भूमि का कटाव बढ़ रहा है?और वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति बन सकती है। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों के लिए भी भारी वाहनों की आवाजाही खतरा बन गई है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो प्राकृतिक संसाधनों का बड़े पैमाने पर नुकसान होगा। आखिर कब प्रशासन तक करेगी कार्रवाई

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles