रायपुर में मनरेगा संशोधन के खिलाफ युवा महापंचायत, विशु अजमानी सहित राजनांदगांव के युवा शामिल

 युवा कांग्रेस के बैनर तले उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में सरकार को कड़ा संदेश

राजनांदगांव।

मनरेगा में प्रस्तावित संशोधनों के खिलाफ रायपुर में युवा कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक युवा महापंचायत ने प्रदेश की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार किया। इस विशाल आयोजन में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से हजारों युवाओं ने भाग लेकर रोजगार, अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की महापंचायत में विशु अजमानी के साथ राजनांदगांव से पहुंचे युवाओं की सक्रिय और जोशीली भागीदारी विशेष रूप से चर्चा का विषय रही। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एवं पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में यह महापंचायत ऐतिहासिक रूप से सफल रही।

                          इस ऐतिहासिक महापंचायत में एआईसीसी सचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से युवाओं की मुलाकात संभव हुई। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, युवाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने तथा मनरेगा संशोधन के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया।

             इस विशाल सभा में विशु अजमानी प्रदेश सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही। उनके साथ राजनांदगांव से पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री, शुभम कसार, सागर ताम्रकार एवं अभि गुप्ता भी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में युवाओं के अधिकार, रोजगार की सुरक्षा और मनरेगा को कमजोर करने वाले संशोधनों के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। महापंचायत में मौजूद हजारों युवाओं ने एकजुट होकर मनरेगा में किए जा रहे संशोधनों का विरोध किया और सरकार से मजदूरों एवं युवाओं के हितों की रक्षा करने की पुरजोर मांग की। जोश, संकल्प और एकता के साथ यह युवा महापंचायत युवाओं की शक्ति, संघर्षशीलता और जागरूकता का ऐतिहासिक उदाहरण बनकर सामने आई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles