भेड़ीकला में नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 1 जनवरी से

राजनांदगांव।

देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर की असीम कृपा से ग्राम भेड़ीकला, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में नौ दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 01 जनवरी 2026 से 09 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से हरि-इच्छा तक आयोजित होगा।

इस पावन कथा का वाचन क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. कुलदीप जोशी जी (रेवे बेरला वाले) द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्राम में विशेष उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।

कथा प्रसंगों की श्रृंखला

आयोजन के प्रथम दिवस 01 जनवरी को कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं पुराण महात्म्य का वर्णन होगा।

02 जनवरी को आदि शिवलिंग उत्पत्ति, बिल्वपत्र, रुद्राक्ष एवं भ्रम महिमा,

03 जनवरी को नारद मोह, शिव–कुबेर मित्रता एवं संध्या प्रसंग,

04 जनवरी को गंगावतरण, दधीचि प्रसंग, सती चरित्र एवं शिव–सती विवाह,

05 जनवरी को पार्वती जन्म एवं शिव–पार्वती विवाह,

06 जनवरी को पातिव्रत्य धर्मोपदेश, कार्तिकेय एवं गणेश जन्म, तारकासुर वध,

07 जनवरी को त्रिपुरासुर वध, जालंधर वध एवं देवी तुलसी महिमा,

08 जनवरी को वानासुर पर कृपा एवं शिवजी के विविध अवतार,

तथा 09 जनवरी को द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा, हवन, पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी के साथ कथा का समापन होगा।

युवा सरस्वती उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासी भेड़ीकला इस आयोजन के आयोजक हैं। समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिव कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles