संपन्न किए गए विभिन्न संस्कार,,,महायज्ञ में सैकड़ों लोगों ने डाली आ
हुतियां
राजनांदगांव / नगर के सुभाष द्वार दिल्ली दरवाजा समीप स्थित 50 साल पुराने एतिहासिक गायत्री शक्तिपीठ का वार्षिक उत्सव अनुष्ठानिक आयोजनों के बीच धूमधाम के साथ मनाया गया।
दो दिवसीय इस आयोजन में 12 घंटे का सामूहिक अखंड मंत्र जाप व दूसरे दिन रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ यज्ञ कार्यक्रम आयोजित रहा जिसमें सैकड़ों गायत्री परिजनों व सत्य सनातन धर्मियों द्वारा विश्व कल्याण की भावना से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्वाहा ध्वनि के साथ आहूति डाली गई। इस दौरान उपस्थितो के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ जिससे पूरा वातावरण यज्ञ मयी बना रहा।
बता दें कि संस्कारधानी के गायत्री शक्तिपीठ का भूमिपूजन व मां गायत्री सावित्री और कुंडलिनी शक्ति की स्थापना अखिल भारतीय गायत्री परिवार के संस्थापक पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री राम शर्मा द्वारा स्वयं अपने हाथों से किया गया है इससे इस शक्तिपीठ की दूनिया भर में महत्वपूर्ण स्थान है।
विशिष्ट दानदाताओं का सम्मान एवं अभिनन्दन
इस ऐतिहासिक गायत्री शक्तिपीठ का जीर्णोद्धार कर भव्य साज-सज्जा के साथ नए कलेवर पुनर्प्रतिष्ठापन किया गया जिसमें शहर के धर्म प्रेमी दानदाताओं द्वारा अंश दान दिया गया। समाज के प्रति सेवा भाव रखने वाले इन विशिष्ट दान दाताओं का वार्षिकोत्सव के दिन मंदिर के पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माथे पर तिलक चंदन लगाकर तथा उन पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया वहीं उन्हें मंत्र लिखित पीत दुशाला ओढ़ाकर तथा ऋषि साहित्य व प्रशस्ति पत्र दे कर भावभीना सम्मान किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज और युग संगीत की मधुर स्वर लहरियां दान दाताओं के मन को आह्लादित कर रही थी।
इस दौरान गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी सूर्यकांत चितलांग्या, निर्माण ट्रस्टी बृजकिशोर सुरजन,वरिष्ठ नंद किशोर सुरजन,के हाथों जिन महानुभावों का सम्मान हुआ उनमें से महाकाल सेना के श्री पवन राजेश डागा ,खाटू श्याम प्रभु के सेवक अमित जी खंडेलवाल , चंद्रकांत जी चितलांग्या ,भाई सालिगराम , मुरली धर चौधरी, जुगल किशोर लड्ढा ,राजेश सोनी, कालू राम साहू, जयंती भाई पटेल, हीरा डडसेना, श्रीमती आशा अवस्थी, बद्री नाथ जी महोबिया, श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, सुखलाल छबिन्द्र, श्रीमती तुलसी बृन्दा साहू, विजय कौशिक, श्रीमती राधा लड्ढा, श्रीमती टिकेश्वरी साहू, श्रीमती गीता खरे श्रीमती सरोज यादव, मोती लाल जी साहू, राधेश्याम जी मौर्य, ईश्वर साहू श्रीमती दीपा ठक्कर आदि के नाम प्रमुख हैं। विशिष्ट दानदाताओं के सम्मान से माहौल में हर्ष का वातावरण बना रहा। समारोह के अंत में हलवा महाप्रसादी का वितरण किया गया।
हुतियां