राजनांदगांव। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप में ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर है। इस अवसर पर जनपद पंचायत राजनांदगांव की सभापति श्रीमती पूर्णिमा कृष्णा साहू ने टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि, “भारतीय महिला टीम ने संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास से इतिहास रचा है। उन्होंने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है।”
श्रीमती साहू ने आगे कहा कि यह जीत नारी शक्ति के सामर्थ्य, परिश्रम और आत्मविश्वास का परिणाम है। भारतीय बेटियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि मन में जुनून और विश्वास हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।
उन्होंने कहा कि इस जीत से देश की हर बेटी को प्रेरणा मिलेगी और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह मिलेगा।
