राजनाांदगाँव/ दिनांक- ३० सितम्बर २०२५ को जिला साहू भवन राजनांदगाँव में छत्तीसगढ़ साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू जी का जन्मदिसव बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें जिला साहू संघ के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहें । सभी ने डॉ नीरेन्द्र साहू जी को पुष्पहार पहनाकर, गुलाल टीका लगाकर, मुंह मीठाकर जन्मदिवस की बधाई दिये । इसी अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक थंगेश्वर कुमार साहू व्याख्याता शा.उ.मा. विद्यालय तिलईरवार का डॉ. नीरेन्द्र साहू जी के हाथों सम्मान किया गया एवं उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह हमारे साहू समाज एवं जिला के लिए बहुत ही गौरव की बात है । इस अवसर पर, देवकुमारी साहू जिला पंचायत सदस्य डॉ. चेतन साहू, माधव साहू, नीलमणि साहू, यशवंत साहू, ओमप्रकाश साहू, भरत साहू एवं साहू समाज के जिला एवं अंचल के सभी पदाधिकारीगण थंगेश्वर कुमार साहू जी को बधाई दियें ।
