लायन्स क्लब के गरबा उत्सव में भाजपाध्यक्ष कोमल राजपूत ने की शिरकत,,मातारानी की पूजा के बाद बिखरी रंगारंग गरबा उत्सव की छटा
राजनांदगांव / नवरात्रि के नौ दिनों तक शहर के गायत्री विद्यापीठ प्रांगण में चलने वाले लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी का गरबा उत्सव इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
डिजिटल लाइट की रौशनी से चकाचौंध भव्य एवं आकर्षक पंडाल तथा आधुनिक साउंड सिस्टम की गूंजती सुमधुर स्वर लहरिया लोगों को नाचने झूमने के लिए विवश कर दे रही है।लोग बरबस आकर्षित हो मातारानी की शान में हाथों में डंडा लिए गरबा खेलने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इस दौरान आकर्षक गरबा पंडाल में आयोजन के आशीर्वादक पद्मश्री डॉ पुखराज बाफना, उमेंद कोठारी , श्रीमती शारदा तिवारी, मनदीप झज आदि की विशेष रूप से उपस्थिति बनी हुई है।
संस्कार धानी नगरी की शान लायंस का गरबा उत्सव
गायत्री विद्यापीठ परिसर में आयोजित लायंस क्लब के गरबा उत्सव-2025 में तीसरे दिन के मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत थे। उन्होंने गरबा उत्सव चेयरमैन राजा माखीजा, संयोजक बृजकिशोर सुरजन श्रीमती शारदा तिवारी, लायंस अध्यक्ष अमित खंडेलवाल सचिव मयंक शर्मा नेहा गुप्ता राजकुमार शर्मा मानव देशमुख व अपने साथियों सहित मातारानी की पूजा-अर्चना कर सबको शारदीय नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उन्होंने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब के गरबा उत्सव को शहर की शान बताया और कहा कि यह गरबा उत्सव लोगों को जोड़े रखता है। जो हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा के अनुकूल है।
पूजा अर्चना के बाद रंग बिरंगी पारंपरिक परिधान में सजे युवक -युवतिया गरबा खेलने ऐसे टूट पड़े कि गरबा पंडाल मातारानी की भाव- भक्ति व मस्ती से भर उठा। और गरबा के ऐसे – ऐसे पैंतरे दिखाएं कि उनके
आकर्षक गरबा नृत्य के प्रदर्शन से लोग वाह-वाह कर उठ रहे हैं।
श्रेष्ठ प्रदर्शनो से पुरस्कृत हुए गरबा प्रेमी
नवरात्रि पर्व के तृतीया तिथि गरबा उत्सव का थीम रेट्रो ट्रेडिशनल था जिसमें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बेस्ट गरबा के लिए फिमेल में काव्यांशी गुप्ता तथा मेल में क्रिस डोंगरे प्रथम रहे। इसी तरह जोरदार परफार्मेंस में सुप्रिया खोबरागड़े व बेस्ट एक्स्प्रेशन में बैंजनी यादव, एनर्जेटिक परफार्मेंस में रोशनी नागवंशी,एलीजेंट परफार्मेंस में लक्ष्मी साहू व परफैक्ट परफार्मेंस में गौरव झा प्रथम रहे। बेस्ट गरबा किड्स में दिव्या सिंह,बेस्ट ड्यूएट (भाई बहन) में संदीप और कोमल तथा स्वीट परफार्मेंस किंग में सिद्धी साहू और बेस्ट इम्प्रेसिव फेमली में भूमिका दवे व प्रमेय सेठिया अव्वल रहे।
इस अवसर पर लायंस गरबा उत्सव के चेयर मैन राजा माखीजा संयोजक बृजकिशोर सुरजन लायंस अध्यक्ष अमित खंडेलवाल ,सचिव मयंक शर्मा, नेहा गुप्ता,संतोष लोहिया, राजकुमार शर्मा, अशोक पंवार,तरण दीप सिंह अरोरा, मानव देशमुख शोभा चौरसिया, टीना खंडेलवाल, सुरेश शर्मा, शोभा शर्मा, सुरेश शर्मा मुकेश चौबे, चंद्रिका प्रसाद सिन्हा, श्रीमती कंचन चौबे, रणदीप सिंह भाटिया आदि विशेष तोर पर उपस्थित रहे। इन गरबा विजेताओं को अतिथियों के हाथो गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया।
