गरबा पंडालों में सिर्फ हिंदू समाज को मिलेगा प्रवेश : आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य समितियां जांच करने के उपरांत ही प्रवेश दे

स्पष्ट संदेश : गरबा सिर्फ हिंदू समाज के लिए है और आधार कार्ड पहचान का एकमात्र प्रमाण होगा।

राजनांदगांव। नवरात्र पर्व के अवसर पर शहरभर में गरबा महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी बीच हिंदू जागरण मंच ने कठोर रुख अपनाते हुए स्पष्ट घोषणा की है कि गरबा आयोजन में केवल हिंदू समाज के युवक-युवतियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ धार्मिक गीत ही आयोजन समिति बजाएं थीम की आड़ में वस्त्रो के पहनावे में अश्लीलता ना हो आयोजन समिति विशेष ध्यान दें

मंच पदाधिकारियों ने कहा कि गरबा महोत्सव माता रानी की पूजा का धार्मिक आयोजन है, जिसकी पवित्रता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए आयोजन में आने वाले सभी युवक-युवतियों के लिए आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य किया गया है। आधार कार्ड की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाए

👉 हिंदू जागरण मंच ने न केवल पुलिस प्रशासन को इस बारे में ज्ञापन सौंपा है बल्कि शहर की सभी गरबा समितियों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने पंडालों में यही नियम लागू करें।

मंच ने चेतावनी दी है कि यदि कोई गैर-हिंदू युवक आयोजन में घुसपैठ करने की कोशिश करता है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। साथ ही, समितियों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे पंडाल में प्रवेश से पहले आधार कार्ड की जांच सुनिश्चित करें। आये दिन लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं हिंदुओं का धार्मिक आयोजन है धार्मिक गाने बजाएं किसी भी प्रकार की घटना होने पर समितियां द्वारा अगर नियम पालन नहीं किया जाता है तो उन्हीं को जिम्मेदार ठहराया जाएगा हिंदू जागरण मंच पुर जोर विरोध करेगा और कानूनी कार्रवाई के लिए भी बाध्य होगा हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय जी से मिले तीर्थराज यादव सुशील लड्ढा प्रवीण शर्मा रोहित सिंन्हा रामकुमार सिन्हा राकेश श्रीवास गोविंद जोशी आनंद गुप्ता हरीश भानुशाली राजकुमार सिन्हा महेंद्र जंघेल जुगल गुप्ता राजू साउ रोहित पटनायक किरण साहू मनोज गोलछा प्रभात गुप्ता हेमलाल ढीमर सविता बोस हेमंत कश्यप ऋषभ मल आशीष पांडे एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles