जिला भाजपा महामंत्री हेतू चंद्रेश श्रीवास ने किया दावेदारी

राजनांदगांव जिला भाजपा के महामंत्री पद हेतु चंद्रेश श्रीवास जिला भाजपा प्रवक्ता पिछड़ा वर्ग मोर्चा राजनांदगांव ने भाजपा संगठन के जिला एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया
चंद्रेश श्रीवास ने आगे कहा है कि मैं भाजपा संगठन का पैदायशी जन्म जात कार्यकर्ता हूं तथा बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर विभिन्न कार्य गतिविधियों में शामिल रहकर पार्टी संगठन विस्तार में बढ़-चढ़कर कार्य किया है वर्तमान में जिला भाजपा प्रवक्ता पिछड़ा वर्ग मोर्चा राजनांदगांव का दायित्व है मैं भाजपा संगठन में 3 बार से सक्रिय सदस्य हूं मेरे पारिवारिक पृष्ठभूमि दादाजी स्व रामाधीन जनसंघी पिता जी श्री निर्भय राम श्रीवास जनसंघी एवं भाजपा का संस्थापक सदस्य हैं मैं स्वयं जन्म जात भाजपाई हूं मेरे पुरे परिवार एक कर्तव्य निष्ठ अनुशासित लोकतांत्रिक सैद्धांतिक भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रहे हैं
श्री श्रीवास ने इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि जबसे भाजपा संगठन का गठन हुआ है तब से आज तक मंडल जिला प्रदेश के नेताओं को अवगत है कि हमारे परिवार भाजपा संगठन विस्तार में क्या योगदान रहा है किन्तु न जाने क्यों शासन-सत्ता में और न ही संगठन स्तर हमारे परिवार को सम्मान जनक स्थान अवसर नहीं मिला है
श्री श्रीवास ने आगे यह भी कहा है कि भाजपा की मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ है और इस बर्ष संघ को 100 बर्ष पूर्ण हो रहा है इसलिए संघ के शताब्दी बर्ष में संघ समेत सभी अनुषांगिक संगठन समवैचारिक संगठन इस शताब्दी बर्ष को विशेष रुप से मनाने की योजना है इसी तरह मैं भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय बर्ष प्रशिक्षित स्वयं सेवक होने के नाते जिला भाजपा राजनांदगांव महामंत्री के दायित्व पर सेवा देना चाहता हूं इस विषय पर मै जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डां रमन सिंह सांसद संतोष पांडेय जी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी संगठन महामंत्री पवन साय जी अखिलेश सोनी नवीन मारकंडे भरत वर्मा राम जी भारती खूबचंद पारख अशोक शर्मा पूर्व सांसद अभिषेक सिंह मधुसूदन यादव प्रदीप गांधी प्रभारी मंत्री विजय शर्मा जी सुरेश एच लाल संतोष अग्रवाल नीलू शर्मा सचिन बघेल रमेश पटेल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से समक्ष भेंट कर जिला भाजपा महामंत्री हेतू अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया
श्री श्रीवास ने आगे कहा कि राजनांदगांव भाजपा संगठन में जिला अध्यक्ष एवं एक महामंत्री राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से है एवं सामान्य वर्ग से संबंधित है और मैं जहां निवासरत हूं वह डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र तुमडीबोड मंडल के गांव बोदे ला निवासी हूं जो कि मैं इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताना चाहता हूं कि तुमडीबोड मंडल कांग्रेस पार्टी का गढ़ बन गया है यहां पर तीन बार विधायक तीन बार जिला सदस्य जनपद सदस्य सरपंच की अधिक संख्या होने के कारण कार्य कर्ता का मनोबल ऊंचा नहीं उठ रहा है यदि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आशिर्वाद से मुझे अवसर मिलता है तो कार्यकर्ताओ को मनोबल ऊंचा उठाकर डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का झंडा फहराया जाएगा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles