विधानसभा अध्यक्ष- मान डॉ. रमन सिंह जी सहित वरिष्ठ नेताओं से लेंगें अशीर्वाद।
राजनांदगांव- 04 सितंबर 2025
भारतीय जनता युवामोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का राजनांदगांव जिले में आज प्रथम आगमन हो रहा है जिसे लेकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क मार्ग से दोपहर 12 बजे प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा जी डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी के दर्शन हेतू निचे छीरपानी परिसर पहुचेंगे तथा ऊपर मंदिर दर्शन उपरांत क्षेत्रीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगें। तत्पश्चात राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे और ठीक ढाई बजे अम्बेडकर चौंक आगमन पर भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा साथ ही दोपहर 3:30 बजे प्यारेलाल चौंक, 4 बजे महावीर चौंक से गुजरते हुए जिला भाजपा कार्यालय अभिवादन तथा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के वरिष्ठनेता गण व पदाधिकारी सहित समस्त कार्यकर्ताओं की गरिमापूर्ण उपस्थिति रहेगी।
