सफाई कर्मचारी नेता बबीता कुलदीप बनी अ०भा०अनुसूचित जाति यूवजन समाज की जिला अध्यक्ष

बिलासपुर के आयोजन में श्रीमती बबीता कुलदीप का प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान

राजनांदगांव / सफाई कर्मियों के हक में सदैव‌ आवाज उठाने वाली स्वच्छता कर्मियों की नेता श्रीमती बबीता कुलदीप को अखिल‌ भारतीय अनुसूचित जाति यूवजन समाज का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए नगर निगम के पूर्व सचिव व नगरीय निकाय कर्मचारी संघ के नेता चंद्रिका प्रसाद सिन्हा ने बताया कि नगर निगम सफाई कर्मियों की नेता श्रीमती कुलदीप राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आंदोलन की उपाध्यक्ष भी है उन्हें उनकी मजदूरों के हित में सक्रियता को देखते हुए अ०भा० अनुसूचित जाति यूवजन समाज – दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्य मंत्री लक्ष्मण सिंह चांवरिया की अनुशंसा व सहमति पर प्रांतीय अध्यक्ष सूरज पारचे द्वारा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इससे सफाई कर्मियों को में हर्ष का माहौल है। नगरीय निकाय कर्मचारी संघ के श्री सिंन्हा में बताया कि श्रीमती बबीता कुलदीप को अ० भा० अनुसूचित जाति यूवजन समाज का जिला बनाए जाने पर बिलासपुर में आयोजित समाज के कार्यक्रम में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

*बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया सम्मान*

 श्री सिंन्हा ने बताया कि अनुसूचित जाति यूवजन समाज की जिलाध्यक्ष बनी श्रीमती कुलदीप ने राजनांदगांव जिले के संगठन के काम काज को गति देने के लिए राहुल‌ बघेल को अनुसूचित जाति यूवजन समाज के जिला सचिव पद पर नियुक्त की है।

श्रीमती कुलदीप की इस उपलब्धि पर उनके संगठन तथा नगरीय निकाय कर्मचारी संघ के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है और स्टेशन पारा में दुर्गा पूजा समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर तथा उन्हें हारफूल पहना कर उनका भाव- भीना सम्मान किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles