निलेश सिंह बने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं नरेश कोचरे बने प्रदेश अध्यक्ष

राजनांदगांव। आज दिनांक १८.०८.२०२५ दिन- सोमवार प्रधान कार्यालय १७ बालाजी विहार मुरलीपुरा जयपुर बजरंग सेना के पद पर नियुक्त किया गया है । बजरंग सेना राष्ट्रीय कोर कमेंटी व संस्थापक बजरंग सेना प्रमुख पं. अशोक शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भैय्यू भैया की सहमति से आपके संस्कार, नम्रता, हिन्दू समाज के प्रति श्रद्धा और आपके समाज के प्रति सद्भावना को देखते हुए आप लोगों को इस पद के लिए नियुक्त किया जाता है। निलेश सिंह को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं नरेश कोचरे को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। संगठन का प्रमुख उद््देश्य सेवा, शौर्य, सुरक्षा, संस्कार, भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना, गौ-रक्षा एवं सनातन संस्कृति की रक्षा करना, नशा मुक्त राष्ट्र निर्माण करना, समाज में सेवाएं एवं सहायता प्रदान करना,समाज के बिखरे हुए हिन्दूओं को एक करना ही एक मात्र लक्ष्य रहेगा। बजरंग सेना के सभी सम्मानीय सदस्यों एवं कार्यकर्तागणों में हर्ष का माहौल है एवं शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles