जन्माष्टमी पर यादव समाज की बाईक रैली ,कल विशाल शोभायात्रा

 राजनांदगांव। यादव समाज राजनांदगांव द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिवस 15 अगस्त को बाइक रैली एवं द्वितीय दिवस 16 अगस्त को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यादव समाज की सभी शाखाओं एवं वर्गों के इस संयुक्त आयोजन में महापौर मधुसूदन यादव एवं पद्मश्री श्रीमती फुलबासन यादव की उपस्थिति में राजनांदगांव नगर के सभी स्वजातीय जन, युवक – युवती, महिलाएँ, बच्चे – बुजुर्ग सभी शामिल होंगे।

 यादवों के इष्ट देव भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाने के लिए 15 अगस्त को देशभक्ति और कृष्ण भक्ति का संदेश देते हुए बाइक रैली निकाली जाएगी, जो दोपहर 2:00 बजे स्टेट हाई स्कूल से प्रारंभ होगी तथा शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस स्टेट स्कूल पहुंचकर समाप्त होगी। उक्त बाइक रैली में युवतियों और महिलाओं सहित लगभग 1000 स्वाजातीयजन शामिल होंगे।

 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह 9:00 बजे महारानी स्कूल के पास स्थित कुल देवता सांहड़ा देव की पूजा अर्चना की जाएगी तत्पश्चात दोपहर 1:00 बजे से स्टेट हाई स्कूल मैदान से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें नगर के विभिन्न मोहल्लों के युवकों द्वारा बनाई गयी भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित लगभग 10 चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही भगवान श्री कृष्ण की पालकी, मड़ई, राउत नृत्य दल, छत्तीसगढ़ नृत्य दल, श्री कृष्ण के बाल रूप धरे बालक – बालिकाओं, भजन मंडली, बाजे – गाजे के साथ बड़ी संख्या में स्वजातीय युवक – युवतियाँ, महिलाएँ, बच्चे, बड़े – बुजुर्ग शामिल होंगे। आयोजन समिति ने सभी स्वजातीयजनों से अधिक से अधिक संख्या में उक्त कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles