देश में लोकतंत्र नहीं ,संविधान को रौंदने वाला भाजपाइ तंत्र चल रहा है – पिल्ले

राजनांदगांव / नगर निगम नेता प्रति पक्ष संतोष पिल्ले ने देश में व्याप्त राजनीतिक अव्यवस्था को देखते हुए तथा व्याप्त परिस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है जिस तरह भाजपाइ दादागिरी कर देश को चला रहे हैं उसके तो लगता है कि देश का भगवान ही मालिक है। उन्होंने कहा कि कि देश में लोकतंत्र नहीं बल्कि संविधान को रौंदने वाला भाजपाइ तंत्र चल रहा है। इससे हर राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि हर देशवासी खफा हैं। राजनीतिक दलों के वोटों की कोई कदर हो रही बल्कि पिछले दरवाजे से दूसरों की हो जा रही है। यही वजह है कि लोकसभा के नेता प्रति पक्ष सत्ताधारी दल भाजपा पर वोट चोरी का सवाल उठा रहे।

देश की सभी विपक्षी दल को हांसिए पर रख कर पूरी दादागिरी से देश चला रहे भाजपा के अंडर ही सीबीआई है इडी, है उनके ही अंडर आयकर वाले और चुनाव अधिकारी भी है। जो जिसको चाहे जेल के अंदर व बाहर कर रहे है और हरा और जीता दें रहे हैं। यहां तक कि न्यायालय के फैसले भी उनके हक और हित में होने लगे हैं। ऐसे हालात में सिर्फ एक आदमी राहुल गांधी ही इस अलोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ पूरे दमखम के साथ आवाज उठा रहा है। लेकिन उनकी भी आवाज दबाने का पूरा प्रयत्न हो रहा है।

श्री पिल्ले ने चुनाव धांधली पर भी उंगली उठाई है और कहा कि विपक्षियों को मिलने वाले वोटों में भी हेराफेरी किया जा रहा है। नए मतदाता शामिल कर जीत का सेहरा अपने माथे पर बांधा जा रहा है। ऐसे में सही राजनीतिक दल और मजबूत विपक्ष नहीं होने से देश का बंटाधार होना निश्चित है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles