आराधना महिला मंडल द्वारा बोरी स्कूल के विद्यार्थियों में बांटी गई पुस्तकें

श्री रामचरित मानस के रचयिता तुलसीदास जी किए गए याद

राजनांदगांव / शहर की समाज सेवी महिलाओं की संस्था आराधना महिला मंडल द्वारा निकटस्थ ग्राम बोरी हाई स्कूल में जाकर वहां के विद्यार्थियों में पुस्तकें का वितरण कर उनमें टाफियां व चाकलेट बाटी गई।

 पाठ्यक्रम की पुस्तकें पाकर विद्यार्थी काफी खुश हुए।

इस अवसर पर आराधना महिला मंडल की सचिव श्रीमती पुष्पा अग्रवाल कोषाध्यक्ष श्रीमती अलका जानी, संरक्षिका श्रीमती सरस्वती माहेश्वरी, आभा पोद्दार,

शशिप्रभा खंडेलवाल, चंद्रकला अग्रवाल, इला पटेल, भगवती खंडेलवाल, पुष्पा- रमेश अग्रवाल आदि ने स्कूल की प्राचार्य श्रीमती अनिता सहारे व स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में श्री रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास को उनकी जयंती प्रसंग पर याद किया गया । आराधना की संरक्षिका श्रीमती सरस्वती माहेश्वरी व श्रीमती अलका जानी ने तुलसी दास जी को लोक शिक्षण का संत कवि बताते हुए कहा कि भारतीय समाज तुलसीदास द्वारा रचित श्री रामचरित मानस के आदर्श पात्रो को जीते हुए मर्यादित जीवन शैली को अपनाएं हुए हैं। आदर्श समाज के लिए इस ग्रंथ का अनुसरण किया जाना चाहिए।

बोरी स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सहारे ने आराधना महिला मंडल की समाज सेवी महिलाओं की सहृदयता और सेवा कार्यों की भूरि- भूरि प्रशंसा की और कहा कि वे सभी बोरी स्कूल के बच्चों का विशेष ध्यान रखती हैं और खासकर गरीब तबके के बच्चों को जब -तब उनके आवश्यकता की चीजें उपलब्ध करा कर अपनी दानशीलता का परिचय देती रहती है। इस बार भी आराधना की समाज सेवी महिलाओं ने 11वी एवं 12 वी के विद्यार्थियों के लिए उनके पाठ्यक्रम कामर्स ,मैथ्स, बायोलॉजी, जागरफी, आर्ट्स आदि विषयों के महंगी पुस्तके खरीद कर उन्हें उपलब्ध कराया और उनका मनोबल बढ़ाने का कम किया है। इससे विद्यार्थी इससे काफी खुश नजर आए । इस अवसर पर ग्राम पंचायत बोरी के सरपंच – लालाराम देवांगन ,पंच- मानिकचंद्र देवांगन, शाला विकास व प्रबंधन समिति के टी एस लकड़ा, शिक्षिका कु० विभा कायरकर, आदि सहित बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे व स्टाफ के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles