आईटी 2.0, एक डिजिटल परिवर्तन की पहल का शुभारंभ

डाक विभाग छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल भविष्य के एपीटी एप्लिकेशन के रोल आउट की घोषणा करते हुये गर्व का अनुभव कर रहा है। डिजिटल उत्कृष्ठता राष्ट्र निर्माण की दिशा में डाक विभाग की इस यात्रा में यह एक स्वर्णिम मौका है। इस परिवर्तनकारी पहल के रूप में इस उन्नत प्रणाली को राजनांदगांव डाक संभाग के समस्त 22 उपडाकघरों और 01 प्रधान डाकघर राजनांदगांव में दिनांक 04 अगस्त 2025 से लागू किया जायेगा।

इस उन्नत डिजिटल प्लेटफार्म को सक्षम करने के लिये एक नियोजित डाउनटाईम निर्धारित किया गया जिसके तहत दिनांक 02 अगस्त 2025 को राजनांदगांव संभाग के समस्त डाकघरों में सभी कार्य पूर्णतः बंद रहेगा। डाक सेवाओं का यह अस्थाई निलंबन डाटा माइग्रेशन, सिस्टम सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने के लिये आवश्यक है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि नई प्रणाली सुचारू रूप से प्रारंभ हो सके।

सेवा को बेहतर एवं उपयोगी, तीव्र सेवा वितरण और ग्राहकों के लिये अनुकूल इंटरफेस प्रदान करने के लिये डिजाईन किया गया है, जो प्रभावी है और भविष्य के लिये बेहतर डाक संचालन प्रदान करने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

राजनांदगांव डाक संभाग अपनें सम्मानीय ग्राहकों से निवेदन करता है कि दिनांक 02 अगस्त 2025 दिन शनिवार को डाक सेवाओं के संक्षिप्त व्यवधान के दौरान हमारा सहयोग करें तथा इसके अनुसार डाकघर की सेवाओं का लाभ उठावें। हम किसी भी असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हैं और आपको आश्वस्त करते हैं कि ये कदम प्रत्येक नागरिक को बेहतर, तीव्र तथा डिजिटल रूप से सशक्त सेवायें प्रदान करने के लिये उठाये जा रहे हैं। जारीकर्ता (डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ) अधीक्षक डाकघर राजनांदगांव संभाग, राजनांदगांव

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles