महिला वेट लिफ्टरों ने जुनियर सि
नियर चैम्पियनशिप पर कब्जा
राजनांदगांव। एक दिवसीय अस्मिता खेलों इंडिया महिला भारोत्तोलन (वेट लिफ्ंिटग) स्पर्धा दुर्ग पाटन स्थित झीट (महुदा) गांव में आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ भारोत्तोलन के अध्यक्ष एवं दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। इस एक दिवसीय महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता के संबंध में जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष श्री अमित आजमानी जी ने बताया कि जय भवानी व्यायाम शाला स्टेडियम समिति में अभ्यासरत् महिला भारोत्तोलन खिलाड़ी केन्द्र सरकार के अस्मिता खेलों इंडिया के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ भारोत्तोलन संघ द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग १२५ महिला वेट लिफ्टर खिलाड़ी भाग लिये जिसमें रायपुर, दुर्ग, धमतरी, बालोद, कोरबा, जगदलपुर, बलौदा बाजार, भिलाई आदि जिलों से खिलाड़ी भाग लिये जिसमें राजनांदगांव के महिला वेट लिफ्टरों ने ९ गोल्ड, ११ सिल्वर व दो ब्राउंस मेडल लेकर जुनियर और सिनियर वर्ग में विनर रहे और चैम्पियनशीप पर कब्जा जमाया वहीं सब जुनियर ने उप विजेता रही। आजमानी जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लिये वेट लिफ्टर खिलाड़ी का सितम्बर महिने में कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय अस्मिता खेलों इंडिया महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस राज्य स्तरीय खेलो इंडिया भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- रूसना फरहीन, सोनाली यदु, खुशी रंगारी, मुस्कान यादव और द्वितीय स्थान- रिमझिम मैगी, पंखुड़ी टांग, महजबीन खान, तानी यादव, तानिया बंजारे, मानसी यादव तृतीय स्थान- जान्हवी साहू, साक्षी राजपूत पांचवे स्थान पर मुस्कान यादव व मुस्कान पटेल रहीं। इस टीम के कोच सोनाली यदु व मैनेजर अशोक श्रीवास रहे। इन सभी खिलाडिय़ों के सफलता व चैम्पियनशीप ट्रॉफी लेने पर जिला भारोत्तोलन संघ के संरक्षक डोमन महोबिया, नीलू शर्मा, जीतू मुदलियार, अजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष अमित आजमानी, सचिव अशोक श्रीवास, कोषायक्ष बसंत मैगी, जय भवानी व्यायाम शाला के सचिव शेख वसीम, सह सचिव नीरज शुक्ला, संघ के उपाध्यक्ष, दीपक ठाकुर, मनोज यादव, चोवाराम सोनकर, अंकुश आजमानी, आकाश सोनी, सह सचिव नाहिद अख्तर, नारायण लोहार, तामेश्वर बंजारे, रितेश घरड़े, व्यायाम शाला के कोषाध्यक्ष विवेक रंजन सोनी, व्यायाम शाला के वरिष्ठ सदस्य दाऊद खान, जग्गू ठाकुर, रामा यादव, अजय कुलदीप, नीतिन शर्मा, रवि गुप्ता, नोमेन्द्र यादव, सुखराम मेश्राम, गोलू यादव, गौकरण सोनकर, दीपक सोनी, वैभव देवांगन, रविन्द्र सुधाकर, भरत साहू, अरूण गुप्ता आदि सदस्यों ने बधाई प्रेषित किये है।
नियर चैम्पियनशिप पर कब्जा