हायर सेकेंडरी विद्यालय तिलईरवार में जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुई पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव

राजनांदगांव :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार में जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्यअतिथि समाज सेविका एवं पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव की उपस्थिति रही। साथ में ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती जामुन बाई साहू एवं युनिसेफ जिला समन्वयक विनोद कुमार टेम्बुरकर उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव जी, प्राचार्य महोदय एवं समस्त स्टॉफ सदस्यों द्वारा किया गया। पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को अपने जीवन मेें तकलीफों, संघर्षों से अवगत कराते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अपने जीवन को गढऩा आवश्यक हैं। कोई भी व्यक्ति किसी चीज के अभाव में सफलता प्राप्त नहीं करता बल्कि वह उसके लिए सही प्रयास न करने के कारण असफल होता हैं। अत: हमें परिस्थिति चाहे कैसी भी हो, सही लक्ष्य निर्धारित कर अगर जूनुन और जज्बा के साथ कर्म करें तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है। जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर उन्होने बताया कि जल है तो कल है, यह यूं ही नही कहा जाता। यह जल का महत्व दर्शाता है कि पानी हमारे जीवन के लिए कितना जरूरी है और इसलिए जल का संरक्षण भी आवश्यक है। पृथ्वी पर सभी के जीवन के अस्तित्व के लिए पानी अनिवार्य है। हम खाना के बिना तो कुछ दिनों तक जिंदा रह सकते हैं, लेकिन पानी के बिना तीन दिन से अधिक जिंदा नहीं रह सकते है। यदि हम जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण को प्राथमिकता नहीं देंगे तो हमारे बच्चे और आने वाली पीढ़ी पानी की कमी से पीडि़त रहेगी। इसी उद्बोधन की कड़ी में ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती जामुन बाई साहू एवं जिला समन्वयक युनिसेफ से विनोद कुमार टेम्बुरकर ने जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर अपने-अपने विचार रखे। पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव, समस्त स्टॉफ सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता से विद्यालय में वृक्षारोपण कर उसकी सुरक्षा हेतु शपथ भी लिया गया। विद्यालय से युथ एंव इको क्लब प्रभारी शिक्षक एवं कार्यक्रम प्रभारी थंगेश्वर कुमार साहू व्याख्याता ने बताया कि पृथ्वी के सभी जीवों के लिए जल एक बहुमूल्य सम्पदा हैं। इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं।भविष्य में जल की समस्या को सुलझाने के लिए जल संरक्षण पर कार्य करना नितांत आवश्यक हैं। इस कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण में उत्कृष्ट कार्य हेतु थंगेश्वर कुमार साहू व्याख्याता को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय श्री अशीम कुमार यदु, श्रीमती अनुराधा ढोक, श्रीमती रेखा मुरकुटे, थंगेश्वर कुमार साहू, जानकी वल्लभ तंबोली, राजेश कुमार नेताम, जितेन्द्र कुमार कश्यप, नोहर दास लिल्हारे, पालक राम वर्मा, हरिचंद यादव, आशीष मसीह, सुश्री रीचा चन्द्राकर, सुश्री हेमिन ठाकुर, दानेश्वर कुमार साहू की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता थंगेश्वर कुमार साहू जी के द्वारा किया गया। एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य महोदय श्री अशीम कुमार यदु जी के द्वारा किया गया।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles