आज का दिन बुधवार राशि 9/7/2025

आज की राशि 9/7/2025

ग्रहों की स्थिति- शुक्र वृषभ राशि में। सूर्य और गुरु मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। पहले से बेहतर समय होगा। प्रेम, संतान व व्यापार अच्छा रहेगा। कोई रिस्क मत लें। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। किसी भी तरह की जहां दिक्कत दिखती हो, वहां आगे नहीं बढ़ें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान भी अच्छा होगा। व्यापार भी अच्छा होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- शत्रु मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कोई उत्सव संभव है। लेकिन गृहकलह भी संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। निवेश अभी रोक दें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं होंगी। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का भी योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles