आदिवासी गोंड महासभा राज, रामकृष्ण नगर में गोंड समाज की ओर से गोंडवाना की महारानी वीरांगना दुर्गावती की ४६१वी बलिदान दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

राजनांदगांव,में जिला आदिवासी गोंड महासभा राज, रामकृष्ण नगर में गोंड समाज की ओर से गोंडवाना की महारानी वीरांगना दुर्गावती की ४६१वी बलिदान दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रमन सिंह जी , अध्यक्ष विधानसभा छ, ग़ के द्वारा वीरांगना महारानी दुर्गावती के तेल चित्र का पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया,इस अवसर पर पूरा हाल महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस अमर रहें ,के नारे से गुंज उठा। सभा में अतिथि के रूप में श्री संतोष पांडे जी सांसद राज,एम डी ठाकुर, अध्यक्ष गोंड महासभा, श्री योगेश्वर दत्त मिश्रा जी , अध्यक्ष,श्रम विभाग,कोमल सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष सहित समाज के प्रमुख लोग मंचस्थत थे। अतिथियों का स्वागत गज हार स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल से किया गया।सुश्री ममता शिंदे द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

       जिला अध्यक्ष श्री गढ़े जी ने समाज का वार्षिक प्रतिवेदन वाचन करते हुए,शहर के गोंडवाना भवन के सामने चौक को वीर नारायण सिंह के नाम पर रखने की मांग रखे। मुख्य अतिथि माननीय डाक्टर रमन सिंह जी, महारानी दुर्गावती सम्मान से मास्टर गुगल ब्वॉय रुद्र शर्मा, मेघावी बच्चों , डॉ विनीता ध्रुव ,गढ़े जी,एम डी ठाकुर,सीताराम ठाकुर, पन्नालाल नेताम,पुष्पा यूके,मानिक चंद्रवंशी,राजेन्द्र ठाकुर,वीना ध्रुव,ममता शिंदे,मनोज यादव,रघु ठाकुर का प्रतीक चिन्ह शाल श्रीफल से सम्मान किये।

    मुख्य अतिथि माननीय डाक्टर रमन जी ने गोंडवाना के महान बलिदानी के बारे में विस्तार से बताया, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात समाज के सामने रखे।

     कार्यक्रम में समाज के सुदर्शन सोरी,हर्ष सिंग,बीरबल ठाकुर,खिलावन,पूनम तराम,रामप्रसाद मंडावी,जी के ध्रुव,संत राम गोंड,सुन्दर सिंह,प्रहलाद , रामेश्वर,दिलीप ठाकुर सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles