शास. उच्च. माध्य. विद्यालय तिलईरवार में मनाया गया “योग दिवस


दिनांक 21 जून 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार में योग दिवस मनाया गया । इस योग दिवस में सरपंच महोदया श्रीमती नंदीका कुंजाम, श्री सीएसबी कुंजाम, स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती सरिता तिवारी एवं विद्यालय के प्राचार्य महोदय, समस्त स्टॉफ सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में योगाभ्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में योगाभ्यास शिक्षक के रूप में श्री थंगेश्वर कुमार साहू एवं श्री नोहर दास लिलहारे के द्वारा योगाभ्यास कराया गया । श्री नोहर दास लीलहारे के द्वारा योगाभ्यास के महत्व,उसके लाभ के बारे में सभी छात्र-छात्राओं को सारगर्भित ढंग से बताया गया । और श्री थंगेश्वर कुमार साहू एवं श्रीमती अनुराधा ढोक द्वारा योग पर रचना का पठन किया गया । योगाभ्यास के बाद सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट योग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया । इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य महोदय श्री अशीम कुमार यदु, श्रीमती अनुराधा ढोक, श्री थंगेश्वर कुमार साहू, श्री जानकी वल्लभ तंबोली, श्री राजेश कुमार नेताम, श्रीमती रेखा मुरकुटे, श्री जितेंद्र कुमार कश्यप, श्री नोहर दास लीलहारे, श्री पालक राम वर्मा, श्री हरिचंद यादव सभी व्याख्याता के साथ-साथ श्री आशीष मसीह सहायक शिक्षक उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री थंगेश्वर कुमार साहू जी के द्वारा किया गया । और इस योग दिवस की सफल कार्यक्रम प्राचार्य महोदय श्री अशीम कुमार यदु जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ और कार्यक्रम के अंत में सभी को योग दिवस पर संबोधित करने के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles