महापौर रैली निकालना छोड़ जलापूर्ति की समस्या का निदान करे- संतोष पिल्ले

संस्कारधानी की पढ़ी- लिखी जनता को पता है जल का महत्व

राजनाँदगाँव । नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने महापौर द्वारा शहर में निकाले गए जल यात्रा रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संस्कारधानी की जनता को पानी के महत्व के बारे में अच्छी तरह से जानती है प्रशासन द्वारा विज्ञापनों में पानी बचाने को लेकर लाखों करोड़ों रुपये खर्च किया जाता रहा है अब विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन और महापौर मधुसुदन यादव के नेतृत्व में जल का महत्व आम जनता को बताने रैली का आयोजन किया जा रहा है जबकि पानी बचाओ महाअभियान का नाम देने वाले प्रशासन को क्षेत्र में हो रही जलापूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए पहले पर्याप्त स्टोरेज का प्रबंध करना चाहिए । इसके साथ ही आम जनता को पर्याप्त पानी देने के किये उचित प्रबंध करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज जब नगर निगम क्षेत्र में दो दिन के अंतराल में एक दफे नल खुल रहा है तब भी शहर की भोली भाली जनता ने बड़ी गंभीरता दिखाते हुए पानी के बून्द- बून्द का समायोजन किया है और निस्तारी की व्यवस्था कुओं और तालाबों से की है। संस्कारधानी की जनता पढ़ी-लिखी और समझदार है। उन्हें  जल का महत्व पता है। उन्होंने कहा कि खुद को ट्रिपल इंजन कहने वाली सरकार अपनी खामियों छुपाने के लिए कोई भी हथकंडा अपना ले,, यहां काम नहीं आ पायंगा।
पर्याप्त पानी स्टोरेज की आवश्यकता
श्री पिल्ले ने कहा कि आम जनता शासन – प्रशासन को पानी का पूरा टैक्स भुगतान कर रही है , इसके बाद भी आम जनता को पानी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है ‘ जबकि  शासन – प्रशासन को पानी के लिए पर्याप्त स्टोरेज करने की आवश्यकता है। आज भी
नांदगांव जिले की  जनता एक मात्र जीवनदायनी नदी शिवनाथ के जरिये , दूसरे जिले से स्टोर पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर है।
आम जनता के पैसों से अमृत मिशन के तहत करोड़ो  रूपये खर्च कर पाइप लाइन का जाल पूरे शहर और शहर के 30 किलोमीटर बाहर तक बिछाई गई है दुर्भाग्यवश उन पाइप लाइन में पानी नही पहुच पाया है , साथ हीं कई नई टंकियां बनाई गई जसको भरने में भी कई प्रकार की तकनीकी कठिनाइयां है। आज भी आम जनता को पानी पिलाने में प्रशासन अक्षम है। श्री पिल्ले ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को जल बचाने रैली निकालने की बजाए व्यवस्था दुरुस्त करने की ओर पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles