बिलासपुर–इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस का राजनांदगांव में ठहराव की मांग

0 महाकाल सेना एवं मंदिर समिति ने उठाई आवाज
00 महाकाल भक्तों की सुविधा के लिए राजनांदगांव में ठहराव आवश्यक

 

राजनांदगांव। महाकाल सेना एवं महाकाल मंदिर समिति, सिंघोला, राजनांदगांव ने बिलासपुर–इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस का राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में ठहराव किए जाने की मांग प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे से पत्र लिखकर की है। समिति ने कहा कि राजनांदगांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जाते हैं। ऐसे में इस ट्रेन का ठहराव होने से श्रद्धालुओं एवं आम यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
समिति ने कहा कि उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। राजनांदगांव में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव होने से यात्रियों को तेज, सुविधाजनक एवं सीधी रेल सेवा का लाभ मिल सकेगा। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक कार्यों से जुड़े यात्रियों को भी सुविधा होगी।
महाकाल सेना एवं मंदिर समिति ने कहा कि इंदौर–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को बिलासपुर तक विस्तार देने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। यदि इस प्रस्तावित सेवा का संचालन बिलासपुर तक किया जाता है, तो राजनांदगांव में ठहराव मिलने से क्षेत्रवासियों को उज्जैन एवं इंदौर की ओर यात्रा करने में विशेष सुविधा प्राप्त होगी।

समिति ने रेलवे विभाग तथा संबंधित जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि ट्रेन नंबर 20911/20912 के प्रस्तावित बिलासपुर–इंदौर विस्तार में राजनांदगांव स्टेशन को शामिल करते हुए ठहराव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक पहल की जाए। समिति का कहना है कि यह मांग केवल महाकाल भक्तों की सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि राजनांदगांव एवं आसपास के नागरिकों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी से भी जुड़ी हुई है।
समिति ने कहा कि भगवान महाकाल के भक्तों की आस्था एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए। राजनांदगांव में ठहराव मिलने से श्रद्धालुओं को उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए आने-जाने में विशेष लाभ होगा।
महाकाल सेना एवं महाकाल मंदिर समिति, सिंघोला, राजनांदगांव ने सभी संबंधित पक्षों से इस मांग को आगे बढ़ाने में सहयोग की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles