घुमका- हाई स्कुल हरडुवा में शनिवार को प्रवेश उत्सव मनाया गया इस अवसर पर माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात छात्रों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती हुई । इस वर्ष स्कुल में कक्षा 6 वी में प्रथम प्रनीती वर्मा द्वितीय छत्रपाल यादव, कक्षा 7 वी में प्रथम मानषी वर्मा द्वितीय कौशल साहू, कक्षा 8 वी में प्रथम धनंजय वर्मा द्वितीय वर्या, कक्षा 9 वी में प्रथम भावना वर्मा, कक्षा 10 वी में प्रथम लक्ष्य कुमार साहू कक्षा 12 वी में प्रथम यामीनी वर्मा इन सभी बच्चों ने अच्छे नम्बरों से उत्तीर्ण होकर स्कुल का नाम गौरवान्ति किया जाने पर अतिथियों द्वारा पुस्कार प्रदान किया गया एवं सरस्वती साईंकिल योजना के तहत साईकिल आबंटित भी किया गया, रोहित वर्मा ने बताया कि, इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला जनपत सदस्य चंदेश वर्मा, भाजपा मिडिया प्रभारी तोषण सिंन्हा, हाईस्कुल अध्यक्ष आश्विनी बघेल, अशोक महराज जी, ग्राम सरपंच गंगेश्वर वर्मा, उपसरपंच डॉ. ऋषि वर्मा, डेरहा वर्मा, रिखी राम वर्मा, गन्नु वर्मा, रूखम वर्मा, गिरिश चंदेल, नुर खां, शेरू खांन पंचगण गणमान्य की उपस्थिती में प्रवेश उत्सव मनाया गया एवं चंद्रेश वर्मा द्वारा स्कुल मंच के लिए 2 लाख की घोषणा कर स्कूल प्रांगण के प्रति एवं स्कूल शिक्षक प्राचार्य एवं बच्चों का हौसला बुलंद किया गया ।
