राजनांदगांव जिले के विकास खंड डोंगरगढ़ के ग्राम पारागांवखुर्द की पेटेश्री नदी इन दिनों अवै
ध रेत उत्खनन का अड्डा बनती जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना तीन से चार ट्रैक्टर खुलेआम नदी से रेत निकाल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे अवैध कारोबार को स्थानीय नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही है। दिनदहाड़े ट्रैक्टरों की आवाजाही से साफ जाहिर होता है कि खनन माफिया बेखौफ होकर काम कर रहे हैं।
नदी के लगातार दोहन से पर्यावरण पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। जलस्तर गिरने और आसपास की भूमि के कटाव की आशंका भी बढ़ती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
हैरानी की बात यह है कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किसके दबाव में अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब तक संज्ञान लेता है।?